छोटी सी बांसुरी- रवीन्द्रनाथ ठाकुर

आज, मैं फिर से भारत के नोबल पुरस्कार विजेता कवि गुरुदेव रवींद्र नाथ ठाकुर की एक और कविता का अनुवाद प्रस्तुत कर रहा हूँ। यह उनकी अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित जिस कविता का भावानुवाद है, उसे अनुवाद के बाद प्रस्तुत किया गया है। मैं अनुवाद के लिए अंग्रेजी में मूल कविताएं सामान्यतः ऑनलाइन उपलब्ध काव्य संकलन- ‘PoemHunter.com’ से लेता हूँ। लीजिए पहले प्रस्तुत है मेरे द्वारा किया गया उनकी कविता ‘Little Flute’ का भावानुवाद-

 

 

गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की कविता 

छोटी सी बांसुरी

 

तुमने मुझे अनंत बनाया, ऐसी है तुम्हारी कृपा, यह कमजोर सा पात्र,                                                                   जिसे तुम बार-बार खाली करते हो, और हमेशा फिर भरते हो, नवजीवन से|

 

यह छोटी सी बांसुरी, बांस की बनी, इसे तुम ले गए हो, पर्वतों और घाटियों में,
और इसमें तुमने नवीनतम अमर गीतों के प्राण फूंके हैं|

 

तुम्हारे अमर हाथों का स्पर्श पाकर, मेरा हृदय, हर्ष से भाव-विभोर                                                                       और सीमाहीन होकर अकथनीय कह जाता है|

 

तुम्हारे अनंत उपहार, मेरे इन छोटे- छोटे हाथों में ही आते हैं|
युग बीत गए हैं, अब भी तुम प्राण फूंकते हो,                                                                                                          और अभी भी  और प्राण फूंके जाने की गुंजाइश है|

-रवींद्रनाथ ठाकुर

 

और अब वह अंग्रेजी कविता, जिसके आधार मैं भावानुवाद प्रस्तुत कर रहा हूँ-

Little Flute

 

Thou hast made me endless, such is thy pleasure. This frail
vessel thou emptiest again and again, and fillest it ever with fresh life.
This little flute of a reed thou hast carried over hills and dales,
and hast breathed through it melodies eternally new.
At the immortal touch of thy hands my little heart loses its limits in
joy and gives birth to utterance ineffable.
Thy infinite gifts come to me only on these very small hands of mine.
Ages pass, and still thou pourest, and still there is room to fill.

-Rabindranath Tagore

 

आज के लिए इतना ही,
नमस्कार|

******

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s

%d bloggers like this: