हमारा देश त्यौहारों का देश है| हर समय, कहीं न कहीं कोई त्यौहार मनाया जा रहा होता है| दशहरा और दीपावली हमारे प्रमुखतम त्यौहारों में शामिल हैं|
दशहरे के अवसर पर जहां उत्तर भारत में रामलीला होती है, वहीं पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की धूम होती है| बहुत से लोग नौ दिन तक उपवास भी रखते हैं|
इसी प्रकार दीपावली का त्यौहार भी पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है|
दीपावली से पहले आती है छोटी दीवाली, जिसे नरक-चतुर्दशी भी कहते हैं|
मैं पिछले कई वर्षों से गोवा में रहता हूं, और मैं ये बता सकता हूँ कि यहाँ बड़ी दीवाली से ज्यादा छोटी दीवाली अर्थात ‘नरक चतुर्दशी’ को मनाया जाता है|
इस अवसर पर लगभग हर मुहल्ले में ‘नरकासुर’ के पुतले बनाकर उनको जलाया जाता है|
आज बस नरकासुर के ही कुछ पुतलों के चित्र शेयर कर रहा हूँ-






नमस्कार|
**********
Leave a Reply